शुक्रवार, 6 मई 2016

ALL BANK INFORMITION

 ***NET BANKING ACTIVATION***
Kya aap state Bank freedom application use karte hain?
Nahi?
Kya aapko nahi pata Activation process, kaise register karte hain, user id, MPIN etc etc.
Actually SBI freedom application jo ki Android, windowsphone and iOS ke liye available hai, uski registration process kafi confuse karne wali hai, isliye kayi users iska use nahi kar pate.
Main aaj step-by-step aapko bataunga ki kaise aap SBI Freedom Application se register kare aur kaise use kare?
SBI Freedom App par Kya-Kya kar sakte hain?
NEFT Fund transfer SBI or other bank
IMPS fund transfer to any bank
Recharges mobile, DTH
Change mobile number
Add/Remove beneficiary
Fix Deposit
Cheque book request
Account statement
Generate MMID
Generate OTP
SBI Freedom Application Registration Process
SBI freedom app registration process bahut easy hai agar dekha jaye to,
Aaiye iski registration process dekhte hain:-
Sabse pahle apne Registered mobile number se aapko sms send karna hai mobile banking ko Activate karne ke liye.
Aapke registered number par User ID and Default MPIN receive hoga, check it.
Ab aapko SBI Freedom App Android, iOS and windows phone par Download kar Install karna hai.
Freedom App install karne ke baad open kare and Register par click kare.
Next screen me Already have user ID and Default MPIN par tap kare
Ab enter user ID me aapko SMS me jo user ID receive hui hai wo type kare aur Accept par tap kare
Ab next screen me:
OLD MPIN me jo SMS me default MPIN receive hua hai wo enter kare
NEW PIN me apna new mpin enter kare, confirm new pin me fir se add kar confirm kare aur change par tap kare
MPIN changes ka success message show karega mobile screen par.
Ab Activation me aapko User ID ko Activate karne ke liye Activate par tap karna hai.
Activate par tap karne ke baad aapke mobile number par GPRS activation message receive hoga, jisme activation key aapko 9223440000 par SMS karna hai.
GPRS activation ke baad ab aapko net banking or ATM ke through registration process ko complete karna hai.
Complete Registration Through ATM
SBI ATM me visit kare, ATM me Choose
Mobile Registration > Mobile Banking Registration > Registration and enter your 10 digit mobile number. Done!
Complete Registration through Net banking
Agar aapke paas Net banking account hai to ATM jaane ki jarurat nahi hai, aap online bhi complete registration process kar sakte hain.
Apne SBI Netbanking Account par login kare. Netbanking aap online activate kar sakte hain .
Account ke andar e-Services tab par click kare
e-Services ke andar left side options me State bank Freedom par click kare
Ab apna Account number select kar Submit kare.
Registration screen me apni User ID type kare aur mobile number enter kar, click continue.
That’s it aapki Mobile banking successfully enable ho chuki hai.
Ab aap apne SBI Freedom App par User ID and MPIN se login kar sakte hain.
(1)**********************************
यदि कोई ATM CARD समेत आपका अपहरण कर ले तो विरोध मत कीजिए । अपहर्ता की इच्छानुसार ATM मशीन  मेँ कार्ड डालिए । आपका कोड वर्ड रिवर्स मेँ डायल कीजिए । जैसे यदि आपका कोड 1234 की जगह 4321 डायल कीजिए । ऐसा करने पर ATM खतरे को भाँपकर पैसा तो निकालेगा.. लेकिन आधा ATM मशीन मेँ फँसा रह जायेगा । इसी बीच मेँ ATM मशीन खतरे को भाँपकर बैंक और नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित कर देगा और साथ ... ही ATM का डोर ऑटो लॉक हो जाएगा । इस तरह बगैर अपहर्ता को भनक लगे आप सुरक्षित बच जाएँगे । ATM मेँ पहले से ही सिक्योरिटी मैकेनिजम है जिसकी जानकारी बहुत कम लोगोँ को है । कृपया send करने मेँ कँजूसी न करे मित्रो.... सोचो ये मेसेज सब तक पहुँचाना कितना जरूरी है ! आपके सिर्फ send  करने से आपके सब दोस्त भी इसे पढ सकते है....
यदि आपने अपने मोबाइल नंबर को बैंक में रजिस्टर करवा रखा है तो आप मिस्ड कॉल करके मुफ्त में अपने खाते की शेष राशि की जानकारी हासिल कर सकते है |
आइये जानते है क्या है इसके लिए विभिन्न बैंकों के नंबर और प्रक्रिया :
1. ICICI Bank (आई. सी. आई. सी. आई. बैंक ) :
02230256767 : इस नंबर पर आपका किया गया कॉल अपने आप डिसकनेक्ट हो जायेगा और उसके बाद आपको बैंक से एस.एम्.एस. के माध्यम से अपने खाते के बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी|
2. State Bank ( स्टेट बैंक ) :
SBI Quick (एस.बी.आई. क्विक) नाम की सेवा के माध्यम से आप स्टेट बैंक की कई बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिस्ड काल के माध्यम से उठा सकते है, जैसे "शेष राशि की जानकारी", "मिनी स्टेटमेंट"|
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर होना चाहिये और आपको एक बार REG खाता संख्या (REG स्पेस खता संख्या) लिख कर 09223488888 पर एस.एम्.एस. भी करना होगा|
एक बार उपरोक्त रजिस्ट्रेशन होने के बाद आप, निम्न नंबरों पर मिस्ड काल करके इन बैंकिंग सेवायों का लाभ उठा सकते है:
09223766666 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
09223866666 : मिनी स्टेटमेंट, पिछले पांच लेन-देन की जानकारी
3. Axis Bank ( एक्सिस बैंक) :
1800 419 5959 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
1800 419 6969 : मिनी स्टेटमेंट
4. Kotak Mahindra Bank ( कोटक महिंद्रा बैंक) :
1800 102 6022 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
5. Panjab National Bank ( पंजाब नेशनल बैंक ) :
1800 180 2222 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
6. HDFC Bank ( एच.डी. ऍफ़.सी. बैंक) :
1800 270 3333 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
1800 270 3355 : मिनी स्टेटमेंट
1800 270 3366 : चेक बुक के लिए निवेदन
1800 270 3377 : अकाउंट स्टेटमेंट के लिए निवेदन
7. Canara Bank ( केनरा बैंक) :
09289192891 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी और पिछले तीन लेन-देन
8. Andhra Bank ( आन्ध्र बैंक ) :
09223011300 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
9. Allahabad Bank ( अलाहाबाद बैंक) :
09224150150: अपने खाते में शेष राशि की जानकारी और मिनी स्टेटमेंट
10. Bhartiy Mahila Bank ( भारतीय महिला बैंक ) :
सबसे पहले बैंक में रजिस्टर किये गए अपने मोबाइल से REG खाता संख्या लिख 9212438888 पर एस.एम्.एस. करें | एक बार रजिस्टर करने के बाद आप अपने खाते के शेष राशि की जानकारी निम्न नंबर पर मिस्ड कॉल कर के जान सकते है
9212438888 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
11. Dhanlaxmi Bank ( धनलक्ष्मी बैंक ) :
08067747700 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
08067747711 : पिछले तीन महीने के ई-स्टेटमेंट के लिए
08067747733 : एक दिन के ई-स्टेटमेंट के लिए
08067747722 : कस्टमर केयर के लिए
12. IDBI Bank (आई.डी.बी.आई. बैंक)
:
09212993399 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
13. Syndicate Bank ( सिंडिकेट बैंक )
:
सबसे पहले बैंक में रजिस्टर किये गए अपने मोबाइल से SREG कस्टमर-आईडी लिख
09241442255 पर एस.एम्.एस. करें | एक बार रजिस्टर करने के बाद आप अपने खाते के शेष राशि की जानकारी निम्न नंबर पर मिस्ड कॉल कर के जान सकते है
09241442255 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
14. Bank of India ( बैंक ऑफ़ इंडिया)
:
09015135135: अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
15. Central Bank of India ( सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया) :
09555244442 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
09555144441 : मिनी स्टेटमेंट
16. Karnataka Bank ( कर्नाटक बैंक)
:
18004251445 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
18004251446 : मिनी स्टेटमेंट
17. Indian Bank ( इंडियन बैंक ) :
09289592895: अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
18. Union Bank of India ( यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया) :
09223008586: अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
19. Uco Bank ( उको बैंक) :
092787 92787 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
20. Vijaya Bank ( विजया बैंक) :
1800 266 5555 : अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
21. Yes Bank ( यस बैंक) :
सबसे पहले बैंक में रजिस्टर किये गए अपने मोबाइल से YESREG कस्टमर-आईडी लिख
9840909000 पर एस.एम्.एस. करें | एक बार रजिस्टर करने के बाद आप अपने खाते के शेष राशि की जानकारी निम्न नंबर पर मिस्ड कॉल कर के जान सकते है
09223920000: अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
09223921111: मिनी स्टेटमेंट
22. Dena Bank ( देना बैंक) :
09289356677: अपने खाते में शेष राशि की जानकारी
09278656677: मिनी स्टेटमेंट
23. Bank of Baroda (बैंक ऑफ़ बड़ोदा) :
09223011311

(2)**********************************

सभी बैंक अपने ग्राहकों को सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग के कई सुझाव देते हैं लेकिन, इसके बावजूद भी कई लोग फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं। इंटरनेट पर हर पल कई हैंकर लगातार दूसरों के बैंक अकाउंट पर नजर बनाए रहते हैं और लोगों की एक छोटी सी गलती करने का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। अगर आप इस जाल में नहीं फंसना चाहते हैं तो ध्यान रखे इन बातों का –
1. फिशिंग अलर्ट-
फिशिंग एक टेक्निकल शब्द है, जिसे किसी घपले या घोटाले के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जब कोई फ्रॉड व्यक्ति या संस्था आपको फर्जी ई-मेल भेजती है तो इसे फिशिंग कह सकते हैं। ये ई-मेल बिल्कुल विश्वसनीय जैसे लगते हैं और इसके जरिए आपका बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड और कई व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा सकती है। ऐसे ई-मेल से हमेशा सावधान रहें और इनमें दिए गए लिंक्स (links) पर क्लिक न करें।
2. बैंक संबंधित जानकारी रखें गुप्त-
इंटरनेट के प्रयोग के समय किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी लुभावने ऑफर को देखकर उसपर क्लिक करना और उसमें दिए गए निर्देशों पर अमल करना खतरे का काम होता है। इससे आपकी कई व्यक्तिगत जानकारियां फ्रॉड लोगों तक पहुंच जाती है।
3. पासवर्ड रखें गुप्त-
कुछ समय के अंतराल पर अपने बैंक अकाउंट पासवर्ड को बदल लेना सही होता है। पासवर्ड हमेशा लंबा और मिक्स टाइप का रखें। नंबर के साथ अंग्रेजी कैरेक्टर का पासवर्ड में मित्रित इसतेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। इससे आपका अकाउंट जल्दी हैक नहीं हो सकता है। असुरक्षित (unsecured) वाई-फाई में ऑनलाइन बैंकिंग न करें और इसके लिए हमेशा अपने निजी कंप्यूटर का इस्तेमाल करें। अपने पासवर्ड को डायरी या मोबाइल में न दर्ज करें।
4. लॉक आइकन पर रखें नजर-
अपने बैंक अकाउंट के आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल किसी भी वेबसाइट पर तभी करें जब ऊपर यूआरएल (url) पर लॉक का चिन्ह दिखाई दे। ये आपके पासवर्ड को गुप्त रखता है। इस चिन्ह से पता चलता है की जिस वेबसाइट पर आप काम कर रहे हैं वो सुरक्षित है।
5. आपातकाल में बैंक को करें इनफॉर्म-
अगर आपको अपने बैंक अकाउंट में पैसे कम दिखाई पड़ें तो तुरंत उसी समय अपने बैंक को इसके बारे में जानकारी दें। इस केस में पैसे वापस मिलने की गुंजाइश होती है अगर आप बैंक को बताने में देरी करेंगे तो पैसे कभी वापस नहीं मिलेंगे। इसके अलवा प्रत्येक पैसों के लेन-देन पर अपने मोबाइल पर एसएमएस से जानकारी लें और इसे हमेशा एक्टिवेट रखें।
6. लॉगआउट करना न भूलें-
जब भी आप इंटरनेट से अपने पैसों की लेन-देन करें उसके तुरंत बाद अपना अकाउंट लॉगआउट करना न भूलें। आपके अकाउंट के खुले रहने पर दूसरा व्यक्ति उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है।
7. फ्रॉड की जानकारी बैंक को दें-
अगर आपके इंटरनेट बैंक अकाउंट के साथ किसी भी तरह का फ्रॉड हो जाए तो इसकी जानकारी तुरंत बैंक को दें। बैंक इसपर तुरंत कार्यवाई करेगा। या फिर आपको लगता है की आपने किसी गलत इंसान से अपने इंटरनेट बैंक अकाउंट के डिटेल शेयर कर लिया है तो तुरंत बैंक को खबर करें और नया पासवर्ड तुरंत बनाएं।
8. स्मार्ट फोन कितने हैं सुरक्षित-
अगर आपके पास बैंक जाने या कम्यूटर पर बैंकिंग करने का टाइम नहीं है तो अपने फोन से भी ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षित है। अपने फोन को हमेशा लॉक रखें और पासवर्ड किसी दूसरे व्यक्ति से शेयर न करें।
9. फोन पर बैंकिंग सुरक्षित रखना बैंक की जिम्मेदारी-
ज्यादातर फोन बैंकिंग डिटेल्स को सेव नहीं कर सकते हैं और सारी जानकारी एक सुरक्षित डाटा सेंटर में लोड रहती है। जब कभी आपका फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है, सिर्फ अपने मोबाइल ऑपरेटर को रिपोर्ट करके अपना नंबर बंद करवा दें।
10. एंटीवायरस रखें अपडेट-
ऑनलाइन बैंकिंग के इस्तेमाल के लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर एंटीवायरस हमेशा अपडेट रखें। इसके साथ ही सबसे लेटेस्ट एंटीवायरस का इस्तेमाल करना भी जरूरी है।

(3)**********************************
अगर कभी एटीएम से पैसा ना निकले तो.....
Technology Blog
27 Sep, 2012, जनरल डब्बा
Views ( 325 )
ATM Tips and Trick
आज टेक्नोलॉजी ने हमें बुनियादी जीवन की कई ऐसी सुविधाएं प्रदान की हैं जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते. टेक्नोलॉजी का ही एक अहम आविष्कार है एटीएम. किसी भी समय कहीं से भी पैसा निकालने की सुविधा देने वाले इस एटीएम ने बैंक में जाकर लाइन लगाने की परेशानी से आम जनता को राहत दी है.
Read: How to use Facebook Without Internet
एटीएम कार्ड बैंक की ओर से ग्राहकों को दी गई सुविधा है. एटीएम कार्ड के प्रचलन से बैंकों का अपना बोझ काफी कम हुआ है. इससे ग्राहकों को तो बहुत फायदा हुआ ही है लेकिन इससे होने वाली धोखाधड़ी और परेशानियां भी कम नहीं हैं.
जिस तरह टेक्नोलॉजी के हर आविष्कार के कुछ फायदे तो कुछ नुकसान होते हैं उसी तरह एटीएम के भी कुछ ऐसे नुकसान हैं जो आम आदमी को जानना जरूरी है. कभी मशीन की गड़बड़ी तो कभी अपनी लापरवाही की वजह से कार्ड उपयोगकर्ताओं को परेशान होना पड़ता है. थोड़ी सावधानी और जानकारी से इस मुश्किल से बचा जा सकता है.
आइए कुछ ऐसे टिप्स जानें जो आपको एटीएम का इस्तेमाल करते समय याद रखने चाहिए:
अगर पैसा ना निकले तो
कई बार ऐसा होता है कि एटीएम मशीन में पिन, अमाउंट आदि डालने के बाद स्लिप तो निकल आती है पर पैसा नहीं मिलता और तो और आपके अकाउंट से पैसा भी डिडक्ट हो जाता है. ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं. अगर पैसा मशीन से नहीं निकला तो अपने ब्रांच में जाकर उसकी शिकायत करें.
शिकायत किए जाने के अगले 12 कार्यकारी दिवसों के अंदर आपके अकाउंट में पैसा वापस आ जाना चाहिए. अगर इतने दिनों में पैसा नहीं आता है तो आप प्रतिदिन 100 रुपए की दर से हर्जाना वसूलने के हकदार हैं.
एटीएम से शॉपिंग के दौरान
एटीएम कार्ड डेबिट कार्ड की तरह भी इस्तेमाल किए जाते हैं. अगर आप अपने एटीएम-कम-डेबिट कार्ड से शॉपिंग कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपके कार्ड को दो बार स्वाइप न किया जाए. अगर ऐसा होता है तो इसकी जानकारी लें और शॉपिंग की रसीद अपने साथ जरूर रखें.
CVV Number on ATM : सीवीवी
एटीएम कार्ड में पीछे की तरफ एक सीवीवी (कार्ड वेरिफिकेशन वैल्यू) नंबर होता है. इस नंबर को आप कहीं सुरक्षित जगह पर लिख लें और कार्ड पर पेन का इस्तेमाल करते हुए इसे हटा दें. यह नंबर बहुत अहम है. इसकी मदद से आपकी जानकारी और आपके कार्ड के बगैर भी कोई इंटरनेट पर शॉपिंग कर सकता है.
पिन नंबर
एटीएम मशीन में कार्ड का इस्तेमाल करते हुए ध्यान रखें कि आसपास कोई ऐसा न हो जो आपके कार्ड का पिन नंबर याद कर ले. अपने पिन को गोपनीय रखें और हो सके तो लगातार बदलते भी रहें पर ऐसा भी नंबर ना रखें जिसे आप खुद ही याद ना रख सकें.
Invalid ATM Card: इनवैलिड कार्ड
एटीएम में कार्ड डाले जाने पर यदि इनवैलिड कार्ड शो करे तो अपने बैंक के एटीएम पर कार्ड फिर से ट्राई करें. कई बार तकनीकी दिक्कत से ऐसा होता है. अगर यह मैसेज बार-बार आए तो अपने कार्ड को ब्रांच से रिप्लेस करा लें.
पैसा निकालते वक्त ध्यान रखें
कुछ एटीएम मशीन में ट्रांजैक्शन के लिए कार्ड इंसर्ट करने की जगह कार्ड स्वाइप की सुविधा होती है. इस तरह की एटीएम मशीन में ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद अगली इंस्ट्रक्शन को ध्यान से देखना चाहिए. अकसर एक ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद एटीएम मशीन की स्क्रीन पर डू यू वांट टू प्रोसीड फरदर? (Do You Want to Proceed Further) जैसे मैसेज आते हैं. अगर आपको कोई दूसरी ट्रांजैक्शन नहीं करनी हो तो नो (NO) बटन पर क्लिक कर ट्रांजैक्शन को पूरा करें.
ATM Card Lost: कार्ड खो जाने की स्थिति में
एटीएम कार्ड खो जाने पर बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करें और कार्ड की पूरी जानकारी दें. कॉल सेंटर पर अपनी शिकायत दर्ज करा कर शिकायत संख्या जरूर लें. इसके बाद बैंक आपका एटीएम तुरंत ब्लॉक कर देगा. शिकायत संख्या के बाद ही पुलिस स्टेशन में एफ.आई.आर. कराई जा सकती हैं !

(4)**********************************
जानिए कैसे आप बिना ATM कार्ड के भी एटीएम मशीन से निकाल सकते हैं पैसा
JANUARY 9, 2015 BY AG — LEAVE A COMMENT
जैसे-जैसे देश में बैंक अकाउंट होल्डर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे यूजर्स के बीच एटीएम मशीन और एटीएम कार्ड का चलन बढ़ता जा रहा है। एटीएम कार्ड बैंक में आपके खुद के जमा किए पैसों को कभी भी निकालने की आजादी देता है। लेकिन, इन सबके बीच एटीएम मशीन से पैसा निकालने जाते समय अगर आप अपना एटीएम कार्ड घर पर ही भूल आए हों, तो आप यकीकन अफसोस जताते हुए वापस चले जाएंगे। लेकिन, सोचिए अगर आप बिना एटीएम कार्ड के एटीएम मशीन से पैसा निकाल सकें, तो कैसा रहेगा।
Demo Pics
अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है कि बिना एटीएम कार्ड के एटीएम से पैसा निकल जाए। लेकिन जनाब ये संभव हो चुका है। बिना एटीएम और डेबिट कार्ड के पैसा निकाला जा सकता है।
ये हैं पूरा प्रोसेस
खुद को करें रजिस्टर
इस सुविधा को पाने के लिए सबसे पहले आपको इस बैंक में खुद को रजिस्टर कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन बैंक की शाखा या बैंक इंटरनेट बैकिंग की मदद से भी हो सकेगा। वहीं, रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको बैंक कस्टमर सर्विस सेंटर पर कॉल करने का विकल्प भी मिला हुआ है।
मिलेगा 4 अंकों वाला एमपिन
एक बार बैंक में रजिस्टर होने के बाद यूजर को 4 अंकों का एक एमपिन (मोबाइल पर्सनल आईडेंटीफिकेशन नंबर) मिलेगा। यह नंबर एटीएम पिन की ही तरह होगा। इसे यूजर ट्रांजेक्शन सिक्योरिटी पिन या अथॉरिटी कोड के रूप में भी इस्तेमाल कर सकेगा।
मोबाइल एप्लीकेशन करें डाउनलोड
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको उस बैंक से जुड़ी एप्लीकेशन अपने मोबाइल पर डाउनलोड करनी पड़ेगी। यूजर्स को इसके लिए एसएमएस चैनल का ऑप्शन भी दिया गया है। इसके माध्यम से बैंक इस एप्लीकेशन का वेब लिंक आपके मोबाइल पर भेज देगा।
एटीएम जैसी ही सुविधाएं
बिना डेबिट कार्ड के एटीएम मशीन से पैसा निकालने की यह सर्विस पूरी तरह से मुफ्त है। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको ठीक एटीएम कार्ड जैसी ही सुविधाएं एमपिन से मिलेगी। इसकी मदद से यूजर इंट्रा बैंक, मोबाइल टू मोबाइल, मोबाइल टू एकाउंट फंड ट्रांसफर और नेट इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रासफर सभी कर सकेंगे। वहीं, इंटरबैंक मोबाइल पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) भी इस मोबाइल एप्लीकेशन का फीचर रहेगा।
5000 रुपए है लिमिट
अब आपके दिमाग में बिना एटीएम कार्ड के पैसा निकालने की लिमिट के बारे में भी सवाल उठ रहे होंगे। हम आपको इसका जवाब भी दे देते हैं। दरअसल, एमपिन की मदद से आप 5000 रुपए प्रति दिन की लिमिट तक पैसा निकाल सकेंगे।
आईएमपीएस के तहत फंड ट्रांसफर में यह लिमिट बढ़कर 30000 रुपए प्रति दिन हो जाएगी। एसएमएस के संबंध में यह लिमिट 4000 रुपए प्रति दिन है। हालांकि, सभी बिल पेमेंट को लेकर लिमिट हर दिन 20000 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन है।
कैसे निकाल सकेंगे पैसा
रजिस्ट्रेशन और एमपिन मिलने के बाद आप कैसे पैसा निकालेंगे?, इसके लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल पर डाउनलोड की गई मोबाइल एप्लीकेशन खोलें। फिर उसके बाद एमपिन डालकर कार्डलेस विथड्रॉल बटन पर क्लिक करें। ध्यान रहे क्लिक करने से पहले जितना पैसा निकालना चाहते हैं वो डालें।
सब्मिट करते ही बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक अस्थायी पासवर्ड भेजेगा। इस पासवर्ड की मदद से आपको एप्लीकेशन में जाकर दूसरा पासवर्ड भी जनरेट करना होगा।
कैश ऑन मोबाइल करें सेलेक्ट
अब आप एटीएम मशीन स्क्रिन पर दिए जाने वाले कैश ऑन मोबाइल ऑप्शन को चुनें। इसके बाद आप मांगे गए बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर, एमाउंट, बैंक द्वारा भेजा गया अस्थायी पासवर्ड और खुद से जनरेट किया पासवर्ड डालें।
इन चारो के मैच करने पर आपके द्वारा मांगा गया एमाउंट एटीएम मशीन से बाहर आ जाएगा। इस एप्लीकेशन की मदद से आप थर्ड पार्टी को भी पैसा भेज सकेंगे।
नोट: वर्तमान में यह सुविधा कुछ ही बैंक दे रहे हैं। अभी सभी बैंकों ने ये सुविधा नहीं शुरू की है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आप अपने बैंक से संपर्क करे की वो यह सुविधा दे रहा है या नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें